google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सैमसंग को तीसरी तिमाही में चिप घाटा कम होने की संभावना.....

Oct 4, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा ‎कि उसे तीसरी तिमाही में अपने चिप घाटे को कम करने की उम्मीद है, जिसका कारण इसके चिप आउटपुट में निरंतर कमी करना है। दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता कंपनी सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपने चिप उत्पादन में कटौती की और देर से ही सही, एसके हाइनिक्स इंक और माइक्रोन टेक्नोलॉजी इंक जैसे अपने साथियों के साथ शामिल हो गई, जिन्होंने लगातार आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए पिछले साल के अंत में उत्पादन में कटौती शुरू कर दी थी।


एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि सैमसंग के डिवाइस सॉल्यूशंस (डीएस) डिवीजन को तीसरी तिमाही में लगभग 4 ट्रिलियन वॉन (2.96 बिलियन) का घाटा होगा, जो दूसरी तिमाही के 4.35 ट्रिलियन वॉन से कम है। ‎रिपोर्ट में कहा कि सैमसंग ने दूसरी छमाही से अपने उत्पादन में कटौती को पहली छमाही के क्रमश: 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत से बढ़ाकर डीआरएएम के लिए 30 प्रतिशत और एनएएनडी फ्लैश के लिए 40 प्रतिशत कर दिया है।


सैमसंग के डीएस डिवीजन ने पहली तिमाही में 4.6 ट्रिलियन वॉन का परिचालन घाटा दर्ज किया, जो 14 सालों में इसका पहला वित्तीय घाटा था, क्योंकि वैश्विक मांग में कमी के बीच चिप इन्वेंट्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इससे पहले डिवीजन ने 2009 की पहली तिमाही में घाटा दर्ज किया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html