3 दिनों से सैंपल टेस्ट नहीं हो सके थे, दो दिन में बढ़ गए डेंगू के 115 मरीज, तेजी से बढ़ रहा ये आंकड़ा

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शहर में फैल रहे डेंगू को भाजपा-कांग्रेस कितनी भी राजनीति कर लें, इससे आम आदमी की परेशानी कम नहीं हो रही बल्कि बढ़ रही है। अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के जो आंकड़े हैं वह चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते दो दिनों में शहर में करीब 115 नए डेंगू मरीज पाए गए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 494 हो गई है।
लापरवाह शहर सरकार और ओवर कॉन्फिडेंट स्वास्थ्य विभाग की गलतियों का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। रायगढ़ शहर एक विभीषिका वाली स्थिति के मुहाने पर खड़ा है। आने वाले दिन बता देंगे कि आम जनता को और कितनी तकलीफ झेलनी है। पानी से लेकर कचरा उठाव तक हर काम का टैक्स देने के बाद भी अगर रहने लायक शहर न मिले तो फिर किस कोसा जाए। डेंगू की आहट तो करीब दो महीने पहले ही आ गई थी, लेकिन कोई भी नहीं चेता। कोई तैयारी नहीं की गई। अचानक से केस बढ़े और मौतें हुईं तो फिर डैमेज कंट्रोल शुरू हुआ।
राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों तरफ से डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो चुकी है। इस बीच डेंगू के आंकड़ों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। शनिवार के बाद से डेंगू के सैम्पलों की टेस्टिंग बंद थी क्योंकि सरकारी छुट्टी थी। बुधवार को 90 सैम्पल टेस्ट किए गए जिसमें 78 डेंगू पॉजिटिव मिले। इसी तरह गुरुवार को 38 सैम्पल चेक हुए। इसमें 37 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए। इस तरह दो दिनों में 128 सैम्पल टेस्ट किए गए, जिसमें 115 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 494 हो चुका है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments