1 रुपए की जगह 5 रूपए किलो बेचा नमक, राशन दुकान हुआ सस्पेंड.....

सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी गरीबों को राशन वितरण करने वाली दुकान के संचालक को 1 रुपये के नमक पैकेट को 5 रुपये में बेचना महंगा पड़ गया | खाद्य विभाग ने दुकानदार को सस्पेंड कर दिया. दुकान संचालक ने हितग्राहियों से अतिरिक्त पैसे लेने के अलावा दुर्व्यवहार भी किया था |
मध्य प्रदेश में चल रहे 'अन्न उत्सव' के दौरान राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग का अमला शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर रहा था | खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि दुकानदार मुकीम चांद एक रुपये में बिकने वाले नमक पैकेट को 5 रुपये में बेच रहा था |
जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि अनियमितताओं के दृष्टिगत तात्या टोपे प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान को उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से को अब दूसरी दुकान के साथ अटैच कर दिया गया है. उक्त दुकानों से जुड़े उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार उक्त दुकानों के अतिरिक्त भी जिले की किसी भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments