पढ़ाई उम्र नहीं देखती ये साबित कर दिखाया सलीमन ने...पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती. जिस उम्र में चाहें पढ़ाई शुरू की जा सकती है लेकिन इसके लिए जज़्बा ज़रूर चाहिए...और लगन भी |
ये बात आपने शायद लोगों को सिर्फ़ कहते सुनी होगी लेकिन सलीमन, इसका जीता जागता उदाहरण हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाली सलीमन 92 साल की हैं और अपने से 70-80 साल छोटे बच्चों के साथ बैठकर पढ़ना सीख रही हैं |
अब से कुछ महीने पहले जब उन्होंने पढ़ाई शुरू की थी तो उन्हें ना तो अक्षर का ज्ञान था और ना ही अंकों का... लेकिन अब वो अक्षर भी पहचान लेती हैं और अपना नाम भी लिख लेती हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments