सक्ती के जानेमाने समाजसेवी अनुभव तिवारी 'आप' में शामिल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
कांग्रेस नेता चरणदास महंत के करीबी रहे हैं अनुभव तिवारी...
कांकेर के रिटायर्ड डीएसपी डीएस डेहारी भी 'आप' में हुए शामिल...
धमतरी के भोजराज साहू ने भी ली 'आप' की सदस्यता...
रायपुर, 12 सितंबर 2023 छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीन बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सक्ती जिले के कांग्रेस नेता चरणदास महंत के करीबी और जानेमाने समाजसेवी अनुभव तिवारी, कांकेर के रिटायर्ड डीएसपी डीएस डेहारी और धमतरी के भोजराज साहू ने 'आप' की सदस्यता ली।

छत्तीसगढ़ 'आप' प्रभारी संजीव झा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। संजीव झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। जो लोग छत्तीसगढ़ की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं वे हर दिन 'आप' में शामिल हो रहे हैं।

संजीव झा ने कहा कि ये तीनों ही शख्स अपने क्षेत्र में अपनी मेहनत से काफी पहचान बनाई है और इनके सामाजिक कार्यों के अनुभव से पार्टी को भी फायदा मिलेगा। इस मौके पर 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू और आनंद मिरी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments