google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कहा- सारे आरोप फर्जी, यूट्यूबर एल्विश यादव ने जारी किया वीडियो...

Nov 3, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- बिग बॉस के व‍िनर एल्व‍िश यादव को लेकर गंभीर मामला सामने आया है | नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें एल्विश का नाम भी शामिल है | पार्टी में स्नेक पॉइजन सप्लाई करने के मामले में जो आरोपी पकड़े गए हैं | उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया है. ये मामला इतना गंभीर है कि इसमें एल्व‍िश की ग‍िरफ्तारी भी हो सकती है |


एल्विश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- मैं सुबह उठा | मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं | वो अरेस्ट हो गए हैं | मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितने भी चीजें चल रही हैं | वो फेक हैं और मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है |


एल्विश ने आगे कहा कि मुझे लेकर जो भी बातें की जा रही हैं, उसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है | आरोपों में मेरा नाम खराब न करें | मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हूं | मैं यूपी पुलिस और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करना चाहता हूं कि इस चीज में अगर 1% मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए, तो मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं | मैं सबसे कहना चाहता हूं की प्लीज बिना किसी सबूत के मेरा नाम खराब करने की कोशिश ना करें | मेरा दूर-दूर तक इससे कोई वास्ता नहीं है |


अब इस मामले में भाजपा की सांसद मेनका गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है | उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, हमें इसके बारे में इसलिए पता चला क्योंकि इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव इसे बढ़ावा दे रहा है | मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश को गिरफ्तार करने की जरूरत है, वह इस पूरे मामले का सरगना है | सांसद ने कहा, ‘सांपों को जंगलों से पकड़कर मार दिया जाता है | सभी लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में हैं | कानून के तहत सात साल की जेल है, जो उन सभी को मिलनी चाहिए | हर कोई टीआरपी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है, वीडियो कॉन्टेंट और भी अजीब होते जा रहे हैं |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html