ट्रेक पर उतरी भगवा से रंगी ट्रेन,ये बदलाव हुए.......

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत अब अपने नए रंग भगवा में दिखाई दे रही है | अभी तक देश में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों का रंग सफेद और नीला है. अब इसके रंग में बदलाव देखने को मिलेगा | रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाई गई नई 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नारंगी (भगवा) और ग्रे रंग की है | इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में लगे चीते के लोगों में बदलाव किया गया है |
इनपर हुए बदलाव:-
सीट को पहले से और गद्देदार बनाया गया |
वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई ताकि छींटे बाहर न आए |
सीट का रिक्लाइनिंग ऐंगल बढ़ाया गया |
चार्जिंग पॉइंट इजी किया गया |
एग्जिक्यूटिव कार में सीट का कलर लाल से सुनहरा नीला किया गया |
ड्राइविंग ट्रेलर कोच में व्हीलचेयर के लिए सिक्योरिंग पॉइंट दिया गया |
टॉयलेट्स में लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वॉट की गई |
पर्दों को ज्यादा मजबूत और कम ट्रांसपैरेंट बनाया गया |
टैप में पानी के बहाव को बेहतर किया गया |
एग्जीक्यूटिव चेयरकार की लास्ट सीटों के लिए भी मैगजीन बैग्स दिए गए |
टॉयलेट हैंडल फ्लेक्सिबल किया गया ताकि उसे पकड़ना आसान हो |
ओवरऑल ट्रेन कलर की तरह टॉयलेट पैनल का भी कलर किया गया |
इमरजेंसी के लिए हैमर बॉक्स कवर को बेहतर किया गया |
इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट को बॉर्डरलैस किया गया और रंग को पैनल के कलर से मिलाया गया |
एयरोसोल फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम लगाया गया |
बेहतर एसी के लिए एयर टाइटनेस को बढ़ाया गया |
लगेज रैक के लिए स्मूद टच को रजिस्टिव टच के बदलकर कैपिसिटिव टच किया गया |
FRP पैनल के मोडिफाइड पैनल लगाए गए ताकि अंदर से ट्रेन देखने में अच्छी लगे |
ड्राइवर का डेस्क यूनिफॉर्म के कलर का होगा ताकि उसकी विजिबिलिटी बेहतर हो |
ऊंचे पेंटोग्राफ लगाए गए |
खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपर ट्रिम पैनल को बेहतर किया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments