google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षिका की प्रताड़ना से दुखी हो छात्रा ने की आत्महत्या...पढ़े पूरी खबर...

Feb 7, 2024
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा-  शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा ने शिक्षिका की प्रताड़ना से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद शहर में स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है. हालांकि, पुलिस ने छात्रा के सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

बता दें कि दर्रीपारा निवासी अर्चिशा सिन्हा पढ़ने में काफी अच्छी थी और कक्षा की टॉपर भी रह चुकी है. आरोप है कि नगर के कार्मेल स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली उक्त छात्रा को एक शिक्षिका पिछले कुछ दिनों से प्रताड़ित कर रही थी. आरोप ये भी है कि शिक्षिका ने छात्रा को अन्य बच्चों के सामने किसी बात को लेकर अपमानित भी किया था, जिससे छात्रा काफी दुखी थी.

वहीं कल रात को बच्ची ने अपने स्कूल के सहपाठियों के व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी देते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी और रात 11 बजे के करीब छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना के बाद परिजनों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html