रूस के राष्ट्रपति पुतिन को हार्ट अटैक.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को हार्ट अटैक आने से वे बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले। उनके बेडरूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कमरे के अंदर शोर और गिरने की आवाज आई। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए पर्सनल चिकित्सागृह में भर्ती किया। क्रेमलिन ने घटना पर अलर्ट जारी करते हुए उनकी हालत पर बयान जारी किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य संबंधी व्यापक रूप से रिपोर्ट रखी गई है। बताया गया कि अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पुतिन की शारीरिक कमजोरी और हाथों में कंपन भी नजर आया। यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के बाद से मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स भी आईं थीं जिसमें कहा गया था कि 71 वर्षीय रूसी नेता का स्वास्थ्य समय के साथ गिर रहा है।
यहां हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमिर पुतिन को हार्ट अटैक आया है। यह जानकारी क्रेमलिन के एक पूर्व अंदरूनी सूत्र के हवाले से दी जाना बताई गई है। खबरों के अनुसार घटना रविवार शाम (22 अक्टूबर) की है, जबकि वे अपने घर के बेडरूम में फर्श पर गिरे पाये गये थे। दावा किया जा रहा है कि घटना के फौरन बाद चिकित्सों को तुरंत बुलाया गया और 71 वर्षीय राष्ट्रपति को अपार्टमेंट में बनी एक विशेष चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां उनकी गहन चिकित्सा के साथ इलाज किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments