कृषि के माध्यम से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किए जाते हैं। इसके लिए केंद्र से लेकर सभी राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं भी संचालित कर रही हैं। लेकिन हमारे देश में कृषि एक ऐसा सेक्टर है जहां महिला सशक्तिकरण सबसे अधिक देखी जाती है। बल्कि यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे देश की कृषि व्यवस्था पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं के कंधे पर है, जिसे उन्होंने कामयाबी के साथ संभाल रखा है। पुरुष जहां अधिकतर केवल हल चलाने और खाद बीज पटाने का कार्य करते हैं तो वहीं महिलाएं निराई गुराई से लेकर फसल पकने तक उसकी देखभाल का जिम्मा निभाती है। यानी वह फसल तैयार होने तक उसकी एक बच्चे की तरह देखभाल करती हैं। इस दौरान वह उसी प्रकार प्रतिदिन घर के सभी कामकाज को भी बखूबी पूरा करती हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके इस काम को समाज में कभी भी सम्मानित नहीं किया गया है। अक्सर महिला किसानों को पुरुषों की तुलना में कम मजदूरी दी जाती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments