google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेलंगाना में एक ही परिवार का शासन, परिवार को सत्ता से हटाना.....

Oct 20, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तेलंगाना में कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मुझे लग रहा है कि केसीआर की पार्टी चुनाव में हारने वाली है। तेलंगाना में राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है। आप लोगों ने तेलंगाना का सपना देखा था, पहले दूर से लोग आप पर राज करते थे, लेकिन आप चाहते थे कि तेलंगाना की जनता तेलंगाना पर राज करे और पता लगा कि आपके मुख्यमंत्री आपसे दूर होते गए। आपने सोचा कि जनता का राज होगा लेकिन सिर्फ एक परिवार का राज तेलंगाना में हुआ है। पूरा का पूरा कंट्रोल एक परिवार के हाथ में है, देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तेलंगाना में है।

तेलंगाना के भूपालपल्ली में जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी ने कहा, जाति जनगणना देश के लिए एक्स-रे का काम करेगी। जब मैं जाति जनगणना पर बोलता हूं, तब न तो पीएम और न ही तेलंगाना के सीएम कुछ कहते हैं।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान के तहत तेलंगाना दौरे के दूसरे दिन विजयभेरी यात्रा में भाग लिया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कांग्रेस सांसद अपनी कार में बैठकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाया। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी, अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी और अन्य नेता राहुल गांधी के साथ थे।


विजयभेरी यात्रा पेद्दापल्ली तक जारी रहेगी, जहां वह शाम को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं। जनसभा के बाद कांग्रेस नेता पेद्दापल्ली से करीमनगर तक बस में यात्रा करने वाले हैं। करीमनगर पहुंचने के बाद राहुल गांधी करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक पदयात्रा करने वाले हैं। वह राजीव चौक पर लोगों को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को मुलुगु जिले के रामप्पा मंदिर में प्रार्थना के बाद बस यात्रा की शुरुआत की। बुधवार के कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वापस लौट गईं, वहीं राहुल गांधी का दौरा जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html