google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनावी सभा के दौरान हुआ हंगामा, थाना प्रभारी को बीजेपी नेत्री ने दी धमकी...

Nov 14, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सक्ती में बीजेपी की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले की दबंगई देखने को मिली है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में तैनात सुरक्षा अधिकारी को ड्यूटी के दौरान कमला देवी पाटले धमकी दे डाली. इतना ही नहीं कमला देवी ने यहां तक कह डाला कि, अगर हमारे कार्यकर्ता औकात में आ गए ना तो देख लेना |


दरअसल, सक्ती में भाजपा प्रत्याशी खिलावन साहू के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय स्मृति ईरानी सक्ती आई थीं. जहां पहले हेलीपेड से मंच तक पैदल गईं. मगर कार्यक्रम के बाद भारी भीड़ को देखते हुए हेलीपेड में जाने के लिए उन्होंने मंच तक गाड़ी बुलवाई और गाड़ी में बैठकर हेलीपेड तक गईं. साथ ही सुरक्षा में तैनात अधिकारी को कहा कि वे अकेले ही हेलीपेड तक जाएंगी, जिसका पालन मौके में तैनात सुरक्षा अधिकारी कर रहे थे. मगर जांजगीर-चांपा की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले बार-बार हेलीपेड में जाने की जिद्द करने लगीं. वहीं हेलीपेड में अंदर जाने से रोका तो मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया |


इतना ही नहीं सांसद कमला देवी सुरक्षा में तैनात सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को धमकी तक दे डाली. पूर्व सांसद ने धमकी देते हुए कहा कि, अगर हमारे कार्यकर्ता औकात में आ गए ना तो देख लेना. बात यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह तक कहा कि, इस अधिकारी को पहचान लो |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html