google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने की, सागौन बंगले को तत्काल सील करने की मांग...

Oct 29, 2023
1 min read






































सागौन बंगले को तत्काल सील करने की मांग RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने की हैं | कुणाल शुक्ला का कहना है कि राजधानी रायपुर में शासकीय बंगले को चुनावी कार्यालय बना कर दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत दिनांक 20 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को की गई है जिस पर आज के दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं कि गयी है। मेरे द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर शिकायत की गई थी।

1)यह कि किसी भी शासकीय आवास का उपयोग राजनीतिक दल के कार्यालय के रूप में नहीं किया जा सकता है जब तक कि वह उस राजनैतिक दल को आबंटित ना किया जाय।

2)यह कि सिविल लाइन स्थित “”सागौन बंगला” पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के नाम से आबंटित किया गया था ना कि इसका आबंटन किसी राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए किया गया था।

3)यह कि प्रदेश में आदर्श आचारसंहिता लागू है एवं शासकीय सागौन बंगले का दुरुपयोग खुलेआम “जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे” के कार्यालय के रूप में किया जा रहा है।

4)अतः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से निवेदन है कि “शासकीय सागौन बंगले” को तत्काल सील किया जाए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html