google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

RSS चीफ ने शिक्षकों को दी सलाह, कहा केजी के बच्चों को ये ना पढ़ाए....

Sep 18, 2023
1 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि केजी में पढ़ने वाले बच्चों से शैक्षिक कवायद के तहत उनके निजी अंगों के बारे में सवाल करना गलत है। पुणे में एक किताब के विमोचन के अवसर पर मोहन भागवत ने ये बातें कही।


मोहन भागवत ने मराठी किताब जागला पोखरनारी दावी वालवी का विमोचन किया। इस दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि मैं गुजरात के एक स्कूल गया था, जहां एक संत ने मुझे किंडरगार्डन स्कूल का एक निर्देश दिखाया। इसमें शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि वह यह पता लगाएं कि क्या केजी-2 कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अपने निजी अंगों के नाम जानते हैं या नहीं।


संघ प्रमुख ने कहा कि अब वामपंथी हमला यहां तक पहुंच गया है और बिना लोगों की मदद के ये संभव नहीं है। भागवत ने कहा कि इस तरह के हमले हमारी संस्कृति की सभी शुभ चीजों पर किए जा रहे हैं।भागवत ने कहा, 'अमेरिका में (डोनाल्ड ट्रंप के बाद) नई सरकार बनने के बाद पहला आदेश स्कूल से संबंधित था, जिसमें शिक्षकों से कहा गया था कि वे विद्यार्थियों से उनके लिंग के बारे में बात न करें। विद्यार्थी खुद इसके बारे में निर्णय लें।


यदि कोई लड़का कहता है कि वह अब लड़की है तो लड़के को लड़कियों के लिए बने शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि वामपंथी अमेरिकी संस्कृति को दूषित करना चाहते हैं और वे इसमें कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'वे न केवल हिंदुओं या भारत, बल्कि पूरी दुनिया के विरोधी हैं।'

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html