google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अस्पताल के एएनएम से 2 लाख रुपए की छिनतई....

Jan 5, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पटना - बिहार में बदमाशों का मनोबल 7वें आसमान पर है। प्रदेश में अपराधियों के बीच से पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद जिलों से लूट, छिनतई व हत्या जैसी वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। वही यह ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा। जहां रेफरल अस्पताल के एएनएम से 2 लाख की छिनतई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा में रेफरल अस्पताल के एएनएम से 2 लाख रुपए की छिनतई की गई है। बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज को खंगाल कर गिरफ्तारी में जुट गई है। दरअसल, पटना में एक बार फिर पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती दी है। बिहटा थानाक्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास रेफरल अस्पताल के एक एएनएम महिला से बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने 2 लाख की छिनतई की है।


दिनदहाड़े हुए इस घटना से एक बार फिर बदमाशों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से समाप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के रेफरल अस्पताल के एएनएम सुलेखा कुमारी बिहटा स्थित SBI के मेन शाखा से अपने खाते से 2 लाख रुपये निकालकर अस्पताल की ओर जा रही थी। तभी ब्लॉक के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के हाथ में टंगा पॉलिथीन छीनकर फरार हो गए। प्लास्टिक बैग में 2 लाख रुपये और बैंक का पासबुक रखा हुआ था। वही इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे CCTV और आसपास के CCTV फुटेज की जांच में जुट गए हैं। पुलिस की टीम ने अपराधी की पहचान कर ली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html