google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आयकर की छापेमारी में अब तक 15 करोड़ नगद बरामद...

Dec 18, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- राजधानी में आयकर छापे के तीसरे दिन 7 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई खत्म हो चुकी है. वहीं 43 ठिकानों पर अभी भी जांच जारी है. आयकर विभाग ने 3 बैंक लॉकर को सीज कर लिया है. बाकी बैंक लॉकर्स में भारी मात्रा में जमीन के कागजात, कैश समेत जेवर बरामद किया गया है. आयकर की छापेमारी में अब तक 15 करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया है |


इसके अलावा जांच दायरे में आए 18 प्रतिष्ठानों के संचालकों में से 3 संचालकों ने कर चोरी करने को स्वीकारा है. आयकर विभाग की 10 सदस्यीय अहमदाबाद से आई साइबर टीमें डिलीट मैसेज रिकवर करने में जुटी है. सोमवार की सुबह तक कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी है |


आयकर विभाग द्वारा जानकारी मिली है कि अफसरो को आशंका है कि कारोबारियों ने पिछले तीन सालों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन में गड़बड़ी कर टैक्स चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ये आकड़े अभी और बढ़ सकते हैं. कारोबारियों ने कितने की टैक्स चोरी की है इसका सही आकलन जांच के बाद ही पता चलेगा. मिली जानकारी के अनुसार, दाल और कोल्ड स्टोरेज का पूरा कारोबार कच्चे लेन-देन में होता रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html