रोटरी क्लब ने कराया G 20 समिट के फायदों पर व्याख्यान.......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
मुख्य वक्ता सीए अमित बोले:-
2 वर्ष पहले 33, पिछले वर्ष 50 लेकिन भारत की अध्यक्षता में 112 मुद्दो में आमसहमति बनी:सीए अमित चिमनानी...
मिलेट के एक्सपोर्ट और क्रूड ऑयल पर निर्भरता खत्म करने के हिसाब से निर्णायक साबित होगा भारत में हुआ G 20 समिट :सीए अमित....
अन्य देश केवल एक दो जगहों पर ही कार्यक्रम करवाते रहे भारत ने देश के हर प्रदेश कुल 60 से ज्यादा स्थानो पर करवाए
सीए अमित....
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारत की अध्यक्षता में हुए G 20 सम्मेलन से भारत को हुए फायदों की चर्चा करते हुए सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष व महालेखाकार छत्तीसगढ़ की सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य ने सीए अमित चिमनानी ने बताया कि G 20 समिट पिछले साल इंडोनेशिया में हुआ इस साल इंडिया में हुआ अगले साल ब्राजील में होना है। इसमें दुनिया की 20 सबसे बड़ी इकोनॉमिस के साथ साथ 9 अन्य देशों को भी बुलाया गया।
हमारी थीम वसुधैव कुटुंबकम् यानी वन अर्थ,वन फैमिली वन फ्यूचर रही जिसे विश्व भर ने बेहद पसंद किया।

सीए अमित ने बताया कि जो भी देश जी 20 की अध्यक्षता करता है उसे यह विशेष अधिकार होता है कि वह जी 20 के सदस्यों के अलावा भी किसी को बुलाना चाहे तो बुला सकता है भारत ने भी वर्ल्ड बैंक आईएमएफ सहित कई अन्य देशों को आमंत्रित कर भारत की शक्ति से सबको अवगत कराया।

भारत की पॉलिसी अब इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी.....
वर्तमान में अचीवमेंट ऑफ मोदी गवर्नमेंट यह है की अब भारत की नीति इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी है।
रूस और यूक्रेन के वार के वक्त से भारत रूस से भारत की 140 करोड़ जनता के फायदे के लिए कम दाम पर तेल लेता रहा है तब कई देशों ने यह दबाव डाला की हम तेल न खरीदे ऐसा करके हम वार को फंड कर रहे है हमने जवाब दिया तो क्या यूरोप उनसे गैस लेकर फंड नहीं कर रहा । हम दुनिया की 1/5 th आबादी को रिप्रेजेंट करते है और हम न रूस की तरफ है न यूक्रेन की।हमारे फैसले इंडिपेंडेंट है जी 20 में जो बाइडेन के आने के बाद भी हमने रशिया की बुराई नही की यही हमारी इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी का प्रमाण है,जिसे सभी स्वीकार भी कर रहे है।

मिलेट्स से होगा बड़ा फायदा ,भारत करता है विश्व में सबसे ज्यादा प्रोडक्शन...
सीए अमित ने बताया की विश्व में सबसे ज्यादा मिलटेस्ट्स प्रोड्यूस करने वाला देश भारत है सबसे ज्यादा मिलेट्स के निर्यात करने वाले देशों में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत ने जी 20 सबमिट में मिलेटस का बहुत प्रचार किया जिसका लाभ आने वाले समय में जरूर मिलेगा।
जी20 में इंटरनेशनल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, क्लाइमेट चेंज मिटिगेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे उद्देश्यों पर बात हुई ।जी20 सबमिट में क्रिप्टो करेंसी को कैसे रेगुलेट किया जाए इस मुद्दे पर भी निर्णायक चर्चा हुई। डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी एक महत्पूर्ण चर्चा का विषय रहा।
क्रूड ऑइल पर निर्भरता कम होने से भविष्य में सस्ता मिल सकता है पेट्रोल...
एथेनाल बनेगा गेम चेंजर-सीए अमित ने बताया कि जी20 समिट में ग्लोबल बायोफुएल एलायंस पर विस्तार से बातचीत हुई।
भारत में उपयोग होने वाले क्रूड ऑयल का 85 % हिस्सा भारत इंपोर्ट करता है और इसमें भारत की आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है।
40% प्रदूषण भी क्रूड ऑइल के उपयोग से होता है क्रूड पर डिपेंडेंसी काम करने के लिए 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग का कांसेप्ट रखा गया है |
यू एस ब्राजील और इंडिया क्रमश:52% 30% और 3% का प्रोडक्शन करता है भारत आने वाले समय में इसका प्रोडक्शन बढ़ाकर निर्णायक बढ़त बना सकता है जो भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने बहुत मददगार साबित होगा।

सभी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ाने बड़ा इंफ्रा प्रोजेक्ट,परिवहन लागत में कमी से सस्ते होंगे बाहर से आने वाले समान...
पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल इंट्रास्टक्चर इन्वेस्टमेंट यह चाइना के बेल्ट रोड इनिटेटिव ने बनाई का काउंटर मना जा सकता है।चाइना उससे 150 कंट्रीस को जोड़ने जा रहा है।
डब्ल्यूटीओ रिफार्म्स से होगा देशों में व्यापार का सरलीकरण....
डब्ल्यूटीओ मे रिफॉर्म की कई बातें हुई है भारत और USA के बीच के छह डिस्प्यूट को खत्म कर दिया गया। वर्ल्ड बैंक और कई अन्य बैंकों की केपेसिटी बढ़ाने की बात हुई जिससे विकासशील देशों को बेहतर मदद दी जा सके।

भारत ने 60 से ज्यादा स्थानो पर कार्यक्रम कर रिकॉर्ड बनाया....
सीए अमित ने बताया अन्य देशों के यह मीट 1 या 2 जगह होती रही भारत ने यह तय किया था इसे है हर प्रदेश तक ले जायेंगे कुल 60 से ज्यादा शहरो में आयोजन हुए जो हर प्रदेश को फायदा दे गए।
112 बिंदुओ पर सभी देशों की आमसहमति एक बेहद बड़ी सफलता....
इंडोनेशिया में 50 और उससे पहले केवल 33 आउटकम हुए लेकिन भारत में 112 आउटकम हुए। भारत ने विकसित और विकासशील, विरोधी देशों से भी आम सहमति बनवाई ये भारत की नेतृत्व क्षमता को बताता है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की एसिटेंट गवर्नर प्रतिमा नायडू, अध्यक्ष रूपेश जैन,सचिव सुरेश शर्मा,सुनील अग्रवाल, विनोद काशिव,आईडी कलवानी,रमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, गोपी मथानी,डॉक्टर राजेंद्र सिंघानिया,डॉक्टर सिन्हा,कैलाश अग्रवाल,मंजीत सिंह चावला,योगेश सैनी,चयन जैन शामिल रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments