google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्मशान की गिरी छत, 1 की मौत और 2 घायल.....

Sep 11, 2023
2 min read
































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजकोट में सोमवार को एक जर्जर श्मशान घाट के ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब एक बजे लोधिका तालुका के खिरसरा गांव में घटी। मृतक की पहचान दिनेश वागड़िया (47) के रूप में हुई, जबकि घायलों का नाम हसमुख वागड़िया और रवि मकवाना है। तीनों लोग श्मशान की छत को तोड़ने की प्रक्रिया में लगे हुए थे, इसी दौरान पूरी संरचना ढह गई, इससे दिनेश मलबे के नीचे दब गया। पुलिस उपनिरीक्षक कुलदीपसिंह गोहिल ने कहा कि दिनेश को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेटोडा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।


महाराष्ट्र के ठाणे में एक बिल्डिंग में लिफ्ट हादसा सामने आया है, यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक लिफ्ट गिर गई प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हाल ही में बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम शुरू था हो रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम खत्म कर नीचे आ रहे थे इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, मौके पर राहत कार्य किए जा रहे हैं। बालकुम में नारायणी स्कूल के बगल में हाल ही में बनकर तैयार हुई 40 मंजिला इमारत रूनवाल आइरीन की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर काम पूरा करने के बाद नीचे उतर रहे थे तभी लिफ्ट की रस्सी टूट गई।


जानकारी के मुताबिक इस लिफ्ट का उपयोग मजदूरों को बिल्डिंग में ऊपर पहुंचाने के लिए किया जा रहा था, बताते हैं कि इस दौरान इसका तार टूट गया, सभी मजदूर यहां वाटर प्रूफिंग का काम करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि ठाणे की इस बहुमंजिला इमारत की छत पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था, हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरु कर दिया, इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर हैं। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html