google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन दो गेंदबाजों के शानदार कमबैंक से कम हुई रोहित शर्मा की चिंता.....

Aug 20, 2023
2 min read
































































सधी हुई चाल…वही पुराना रंग अप और कसी हुई लाइन लेंथ…बैक सर्जरी के बाद करीब 11 महीने बाद मैदान पर उतरे जसप्रीत बुमराह को देखकर लगा नहीं कि वे इतने लंबे समय बाद मैदान पर लौटे हैं। पहली 6 गेंद में उन्होंने दिखा दिया कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से कमाल करने आए हैं। ऐसा ही कुछ सर्जरी के बाद वापसी आए दूसरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी देखकर लगा। प्रसिद्ध ने पहले ही ओवर में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। यानी कुल मिलाकर दोनों गेंदबाजों का कमबैक शानदार रहा और इससे भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सिर से बड़ा बोझ उतर गया होगा और उन्होंने राहत की सांस ली होगी। क्योंकि वनडे विश्व कप में अब 50 दिन से भी कम का वक्त बचा है और 10 दिन बाद टीम इंडिया को एशिया कप में उतरना है। इसके बाद बुमराह और प्रसिद्ध के ड्रीम कमबैक से भारतीय पेस अटैक मजबूत होगा।


बुमराह की वापसी पर पहली गेंद पर चौका पड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने एंडी बालबर्नी को झटका दे दिया। बुमराह की इस गेंद की रफ्तार भले ही 130 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। लेकिन बल्लेबाज को छकाने के लिए हल्का सा स्विंग और सीम मूवमेंट था। ये गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई और शॉट खेलने के चक्कर में गेंद बालबर्नी के बल्ले का किनारा लेकर स्टम्प्स पर जा लगी। इसके बाद बुमराह ने रफ्तार बढ़ाई और 3 गेंद बाद बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में लॉरकन टकर कैच आउट हो गए। पहली गेंद पर चौका खाने के बाद बुमराह ने अगली पांच गेंद डॉट फेंकी और 2 विकेट झटके। इससे बेहतर कमबैक की शायद ही कोई उम्मीद करे।


बुमराह ने आयरलैंड की पारी का 19वां ओवर भी फेंका और अपने पेस और लेंथ में लगातार बदलाव किया और इस ओवर में महज 1 रन दिया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह ने वापसी पर पावरप्ले और फिर डेथ ओवर में अपना जलवा दिखाकर ये साबित कर दिया कि वे पहले इम्तिहान में पूरी तरह पास रहे और आने वाले दिनों के लिए संकेत दे दिया कि अब वे दोबारा बल्लेबाजों के लिए आफत बनने वालेहइसतरह प्रसिद्ध कृष्णा ने भी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पीठ की सर्जरी के बाद वापसी की। उनका ये टी20 डेब्यू था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html