श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने कही बड़ी बात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
क्रिकेट डेस्क- वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है | भारत ने अबतक खेले अपने सभी 6 मैच जीते हैं | ऐसे में हर कोई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ कर रहा है | उनकी बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक सब चीज में रोहित शर्मा का नाम लिया जा रहा है।
लेकिन रोहित शर्मा कप्तानी को लेकर हो रही तारीफ पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि एक खराब मैच और लोग मुझे बुरा कप्तान बताने लेगेंगे, इसलिए मैं इन बातों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा |
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कहा कि वो बतौर कप्तान मिल रही तारीफ को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचते हैं | उन्होंने कहा कि आप मैच में हालात को पढ़ते हैं, स्कोरबोर्ड को देखते हैं और फिर सही फैसले लेने की कोशिश करते हैं | कई बार आपके फैसले सही होते हैं और काम कर जाते हैं और कई बार ऐसा नहीं होता है | आपको इसके लिए तैयार रहना होता है |
रोहित ने आगे कहा, “अगर मुझे पता है कि मैं तो भी फैसला ले रहा हूं और टीम के हित में है तो फिर ठीक है | मुझे पता है कि चीजें कैसे काम करती हैं | कप्तानी को लेकर मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं क्योंकि एक खराब मैच और मैं बुरा कप्तान बन जाऊंगा |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments