रोहित को विश्वकप में 2011 की सफलता दोहराने की उम्मीद.........

विश्वकप के सभी मैच भारत में ही होने का लाभ मिलेगा :-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है इस बार उनकी टीम घरेलू धरती पर होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को जीत सकेगी। भारतीय टीम पिछली बार विश्व कप में सेमीफाइनल चरण से आगे नहीं जा सकी थी पर इस बार उसे घरेलू मैदान का लाभ मिल सकता है। रोहित के अनुसार उनकी टीम 2011 की सफलता को दोहरा सकती है।
साल 2011 में भी भारत में ही विश्वकप हुआ था हालांकि उस टीम में रोहित को जगह नहीं मिली थी। आईसीसी क्रिकेट विश्व 2023 के ट्रॉफी टूर के दौरान रोहित ने भी ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचाई। इसी दौरान उन्होंने कहा, हम इस साल फिर से घर वापस आ गए हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकेंगे। इसका एक कारण ये भी है कि इस बार भारत में पूरा विश्वकप खेला जाएगा, जबकि 2011 के विश्व कप की मेजबानी भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मिलकर की थी।
रोहित ने वर्ल्ड कप की योजना को लेकर कहा, अभी भी बहुत लंबा रास्ता तय करना है और हम जानते हैं कि आप एक या दो दिन में विश्व कप नहीं जीत सकते, आपको पूरे महीने, डेढ़ महीने अच्छा खेलना होगा और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम यह तय करने के लिए अपने रवैये से हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि हम उस विश्व कप के लिए तैयार हैं। विश्वकप के पिछले संस्करण में पांच शतक और 81 के औसत के साथ 648 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने कहा, तब मैं अच्छी मानसिक स्थिति में था।
विश्व कप से पहले हमने वास्तव में अच्छी तैयारी की थी और जब आप उस तरह के टूर्नामेंट में जा रहे हैं, तो आप बस अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से तरोताजा रहना होगा और फिर सब कुछ ठीक हो जाता है। रोहित ने टीम इंडिया के अभियान को लेकर कहा कि हमें हर जगह समर्थन मिलेगा, जिससे हमारे ऊपर अपेक्षाओं का दबाव भी रहेगा। उन्होंने कहा, मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि हम जिस भी मैदान या स्थान पर जाएंगे, हमें भारी समर्थन मिलेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments