ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर मिला राकेट का टुकड़ा या चंद्रयान-3 का कोई हिस्सा... जानिए रहस्य

ISRO (Indian Space Research Organization) इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट में LVM-3 रॉकेट से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के आसमान में नीले रंग की रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी जिसे देख ऑस्ट्रेलिया के लोग हैरान-परेशान होने लगे। पहली तस्वीर ट्विटर के माध्यम से जीसी एस्ट्रोनॉमी के डिलन ओडॉनेल ने डाली है। ये फोटो डलते ही इन्टरनेट पर खूब वायरल हो गया। ऑस्ट्रेलिया की निजी स्पेस कंपनी गिलमोर स्पेस ने भी इस रोशनी को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया कि ये रोशनी तब पैदा हुई थी, जब इसरो के LVM-3 रॉकेट का तीसरा स्टेज चंद्रयान-3 से अलग हो चुका था और वह निष्क्रिय हो रहा था. ऐसे में उसमें बचे-कुछे ईंधन का वायुमंडल के ऊपर रिएक्शन था, जिससे नीली रोशनी दिख रही थी
एक और फोटो वायरल हो रही है रात की नीले रोशनी दिखने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर धातु की एक बड़ी आकृति बहकर आई है जिसे ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ के अनुसार इसे चंद्रयान 3 बताया जा रहा है, हालांकि यह चंद्रयान-3 की नहीं है... फिलहाल इस भारी-भरकम धातु के टुकड़े की जांच हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की एजेंसी ने अभी तक यह घोषित नहीं किया है कि ये क्या चीज है।
जहां तक बात ऑस्ट्रेलिया के आसमान में नीली रोशनी देखे जाने की हो रही है तो उस समय शाम के साढ़े सात बजे रहे थे जब हमारे यहां श्रीहरिकोटा से रॉकेट लॉन्च किया जा रहा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments