कांकेर में सड़क हादसा: दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कांकेर जिले के नंदनमारा इलाके में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्थानीय युवकों की मौत से कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर अंधेरा और सुरक्षा इंतजामों के अभाव से नाराज लोग सुबह-सुबह बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि बाईपास पर तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और तेज रफ्तार पर लगाम कसने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। सुबह से लगे इस जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
काफी देर चली जद्दोजहद के बाद एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगें सुनीं और सुरक्षा कार्यों के संबंध में लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से उचित कदम उठाने के वादे के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर रास्ता बहाल किया। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रास्तों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रात के वक्त अंधेरे की वजह से होने वाले खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments