google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर नेशनल हाइवे में चक्का जाम, पुलिस पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे...

Jan 15, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ आज लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारी हाइवे में तिफरा सब्जी मंडी के पास सड़क में उतर गए और पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम से बिलासपुर रायपुर हाईवे में लंबा जाम लग गया। सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


दरअसल, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस अवैध वसूली कर रही है। वैध दस्तावेज होने के बाद भी वाहन मालिकों व चालकों से पैसा वसूली की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी कार्रवाई का धौंस दिखाकर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आगे और उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html