google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नोटों से पटा सड़क, ग्रामीणों ने किया ट्रक से गिरने का दावा.....

Sep 25, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रामपुर के शाहबाद में ट्रक से भरभराकर सड़क पर नोटों की कतरन गिर गई। इसे देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसके बाद अधिकारियों के फोन घनघनाए तो पुलिस भी दौड़ पड़ी और कतरन को बोरों में भरकर कोतवाली ले आई। पुलिस का दावा है कि कतरन डमी करेंसी यानि बच्चों के खेलने वाले नोटों की है, लेकिन इनकी एक्सपर्ट्स से जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शाहबाद-बिलारी मार्ग पर मंगोली के पास रविवार की सुबह सड़क पर कागज की इंडियन करंसी की कतरन पड़ी मिली। यह हवा में उड़ रही थी। सड़क पर गिरी नोटों की कतरनों को उड़ता देखकर राहगीर अचंभित हो उठे। लोग कतरन देखने पहुंचने लगे। राहगीर भी रुक-रुककर कतरन देखने लगे। जरा देर में इसकी वीडियो-फोटो वायरल होने लगी। इसके बाद जिले पर बैठे अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को फोन किए तब उन्हें सड़क पर नोटों की कतरन बिखरे होने की खबर हुई।


सूचना पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई और कतरन भरकर थाने ले आईं। ये करीब दो बोरे कतरन थी। ग्रामीणों की मानें तो वहां से गुजरे एक ट्रक से कतरन गिरी थी। पुलिस के आने तक अधिकांश कतरन हवा से उड़कर दूर-दूर फैल गई थी। पुलिस को आधी मात्रा में ही कतरन मिल सकी। कतरन कुट्टी की भांति कटी हुई थी। करंसी असली है या डमी। यह तो जांच के बाद ही तय होगा, लेकिन, कतरन में ऐसा कोई नोट नहीं है, जो शामिल न हो।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दस से लेकर दो हजार रुपये तक के नोट कतरन में शामिल हैं। असली करंसी होने की आशंका इसलिए भी है कि इसमें तार के टुकड़े भी मिले हैं। दिनभर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों ने इसके तार रामपुर में पिछले दिनों पड़े इनकम टैक्स के छापे तक से जोड़ दिया। हालांकि जानकारों का यह कहना है कि ये बचकानी बात है। इनकम टैक्स के छापे के दौरान इतना मौका न तो मिल सकता है और मिलेगा भी तो व्यक्ति नोटों को कतरन में तब्दील करने के बजाए सुरक्षित कहीं ठिकाने लगाना पसंद करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html