google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रोड सेल की अनियंत्रित ट्रक पलटी, चालक की मौके पर मौत...

Nov 28, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा, बीती मध्य रात्रि एसईसीएल गेवरा खदान के वेस्ट एमटीके के समीप एक रोड सेल की अनियंत्रित ट्रक बर्म को तोड़ते हुए पलट गई। जिससे वाहन चालक माखनपुर निवासी दिलहरण की दर्दनाक मौत मौके स्थल पर ही हो गई । ओवर टेकिंग के फेर में हादसा होने की बात सामने आ रही है।


रोड़ सेल में कोयला लोडिंग की आपाधापी में वाहन चालक एक दुसरे को ओवर टेक करने के फेर में खदान के अंदर तेजी से ट्रक चलाते है। जिस वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आती है। सुरक्षा के नाम से प्रबन्धन द्वारा कई अयोजन किए जा रहे है। मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सूत्र बताते हैं कि एसईसीएल खदानों के रोड सेल विभाग में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को लक्ष्मी पुत्र कहा गया है जिनसे रकम की प्राप्ति होती है। इनके द्वारा सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए गलत ढंग से खदानों में वाहनों के एंट्री की जाती है साथ ही लोडिंग के दौरान भी सुरक्षा के नियमों को अनदेखी कर कार्य किए जाते हैं, जो कि इस क्षेत्र के सभी लोगों की जानकारी में रहती है।बहरहाल करे कोई और भरे कोई वाली कहानी यहां पर साबित हो रही है। सुरक्षा के नियमों को अनदेखी करने की वजह से एक जान काल के गाल में समा गया। दीपका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया है।


बॉक्स एसीबी वाशरी रोड सेल की वाहन घटना 26 नवम्बर को रात्रि पाली में लगभग 12 बजे की है।गेवरा में सूचना मिली कि एक रोड सेल ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 0392 सड़क किनारे पलटा हुआ है। ट्रक का ड्राइवर जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेलर एसीबी वाशरी रोड सेल का है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html