रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी से गिरते ही एक युवक पहुंचा कोमा में, पढ़ें पूरी खबर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, यहाँ सोमवार शाम तीन सवारी स्कूटी और मोटर सायकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी, इस सड़क हादसे में जशपुर जिले के एक नाबालिग सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के तीसरे साथी को मेकाहारा रेफर किया गया है। वहीं, एक घायल युवक के कोमा में पहुंचने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई। तेज रफ्तार के कहर का यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बागबहार थानांतर्गत ग्राम हरदी झरिया निवासी नरेश यादव पिता सिदार यादव (17 वर्ष), दुर्गेश यादव आत्मज हीराधर यादव (15 साल) तथा योगेश यादव वल्द राजकुमार यादव (18 वर्ष) सोमवार दोपहर सफेद रंग की ज्यूपिटर स्कूटी से लैलूंगा गए थे। शाम तकरीबन 4 बजे तीनों घरवापसी के लिए रवाना हुए।
शाम लगभग साढ़े 4 बजे ज्यूपिटर सवार तीनों लोग आपस मे बात-चित करते हुए पाकरगांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही स्प्लेंडर मोटर सायकिल (क्रमांक-CG 13 F 9702) से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में भिडंत होते ही चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को तत्काल सुचना दी। वहीं, हादसे की भनक लगते ही लैलूंगा थाना प्रभारी आरएस तिवारी भी मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुँचते ही नरेश तथा दुर्गेश मौत हो गयी।
वहीं, योगेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ रेफर किया गया है। दूसरी ओर इस सडक़ हादसे में बाईक सवार 28 वर्षीय युवक के कोमा में जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, लैलूंगा पुलिस धारा 279, 337, 304 ए के तहत मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए दुर्घटना की जांच पड़ताल कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments