google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

RLD सुप्रीमो: केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे...

Jan 8, 2024
2 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मेरठ - राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने मेरठ में रविवार को एक सभा संबोधित करते कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है। विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल रालोद द्वारा साईं धाम कॉलोनी मैदान में आयोजित युवा संसद में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ‘अगर केंद्र में ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी तो सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।’


उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगा। चौधरी ने युवाओं से 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर भर्ती योजना को ही खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार भी दिया जाएगा।


चौधरी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘आज कुछ लोग कहते हैं कि एक आदमी ही देश को चला रहा है, लेकिन देश में इतने काबिल युवा हैं जो उनसे अच्छा देश चलाएंगे। इनको आगे आना होगा। रालोद सुप्रीमो ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही सांसद और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सौपा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रालोद सुप्रीमो ने कहा, ‘लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और मोदी जी बीच (समुद्र तट) का आनंद ले रहे हैं। कौन कहता है मोदी जी अकेले हैं। उनके साथ तो मेकअप वाले, कैमरा वाले, भाषण लिखने वालों की फौज रहती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों को जनहित के काम नहीं करने दे रही है और उन्हें 2047 में ‘विकसित भारत’ के खोखले सपने में लगाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि सरकार को नौकरी का कैलेंडर जारी करना चाहिए ताकि युवा पहले से ही तैयारी कर ले।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html