google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऋषि सुनक जुटे आधार को मजबूत करने में, अगले पीएम की रेस में शा‎मिल.....

Oct 3, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ब्रिटेन में अगले पीएम की रेस में शा‎मिल ऋषि सुनक इस समय अपना आधार मजबूत करने में जुटे हुए हैं। वे इस सप्ताह के अंत में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में इस‎लिए जा रहे हैं ‎कि वह ब्रिटेन को यह विश्वास दिलाना चाहते है कि वह अगला आम चुनाव जीत सकते हैं। उनके स्वयं के कई लॉमेकर्स पहले से ही उस परिदृश्य के लिए तैयारी कर रहे हैं जिसमें वह नहीं हैं। प्रधानमंत्री सुनक ने हाल के दिनों में अपने आधार को मजबूत करने की कोशिश की है। वह ब्रिटेनवासियों के लिए लागत कम करने के नाम पर ग्रीन उपायों पर वापस आ गए हैं

और ब्रिटेन की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना एचएस2 हाई-स्पीड रेल लिंक के पुनर्मूल्यांकन पर विचार कर रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय सर्वेक्षणों से पता चलता है कि जनवरी 2025 तक होने वाले आम चुनावों के बाद वह ब्रिटेन के पीएम नहीं होंगे। सर्वे में लेबर पार्टी को एक वर्ष से अधिक समय से बढ़त लेते हुए दिखाया गया है। हाल के कुछ सर्वेक्षणों में ऋषि सुनक को पिछड़ते हुए दिखाने के बाद, यूगोव ने इस सप्ताह लेबर पार्टी को 21 अंकों की बढ़त दी। वहीं दो दर्जन से अधिक कंजर्वेटिव सांसदों, सलाहकारों और डोनर्स के साक्षात्कार के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि 43 वर्षीय सुनक ने फिलहाल आंतरिक चुनौती के खतरे को दबा दिया है।


इस मामले में जानकारों ने कहा ‎है कि कम से कम 13 संभावित दावेदारों पर नजर रखनी होगी। पीएम सुनक के समर्थकों का कहना है कि उनकी टीम का ध्यान उनके प्रीमियरशिप को सफल बनाने पर है और जो चीज नियंत्रण से परे है, ऐसी घटनाओं से कभी विचलित नहीं होना है। ऋषि सुनक के सहयोगियों ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री का समर्थन करने के लिए काम कर रहे हैं और टोरी पार्टी को चुनाव में जीताने पर फोकस कर रहे हैं। कुछ टोरी सदस्य सोचते हैं कि अगर लेबर पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रहती है तो सुनक तब भी जीत हासिल कर सकते हैं या पद पर बने रह सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html