ऋषि सुनक-‘मेरी हिंदू आस्था PM के तौर पर मेरा मार्गदर्शन करती है'..........

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में चल रहे आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की 'रामकथा' में शामिल हुए। इस दौरान ऋषि सुनक ने कहा कि उनकी हिंदू आस्था उनके जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है और उन्हें देश के शासनाध्यक्ष के तौर पर बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा देती है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के जीसस कॉलेज में आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की रामकथा चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री सुनक ने हिस्सा लिया। सुनक ने भारत के स्वतंतंत्रा दिवस के दिन इस कार्यक्रम के संयोग को भी रेखांकित किया।
'रामकथा' में जुटी भीड़ के सामने सुनक ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, "बापू, मैं यहां पर एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू के तौर पर आया हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए आस्था बहुत ही निजी है। यह मेरे जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती है। प्रधानमंत्री होना एक बड़े ही सम्मान की बात है, लेकिन इस पद पर रहते कर्तव्यों का निवर्हन करना आसान नहीं है। मुश्किल फैसले लेने होते हैं, मुश्किल विकल्पों को आत्मसात करना होता है। मेरी आस्था मुझे देश के लिए काम करने का साहस, ताकत और जुझारूपन देती है।"







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments