google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रिंकू सिंह ने फील्डिंग में किया कमाल....देखते रह गए लोग

Oct 3, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

क्रिकेट में रिंकू सिंह तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे है. शायद ही कोई क्रिकेटर इतनी छोटी उम्र में इतनी सनसनी फैलाई हो। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बुरा प्रदर्शन करने के बाद, अब फैंस के बीच लॉर्ड नाम से मशहूर रिंकू सिंह इंटरनेशनल लेवल पर छा गए हैं। चीन के एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ बैट से धांसू प्रदर्शन करने के बाद रिंकू ने फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया।


15 गेंदों में हवाई फायर करते हुए रिंकू ने दिन में नेपाली गेंदबाजों को तारे दिखाए और 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 37 की पारी खेली। इसके बाद नेपाल की पारी के 11वें ओवर में एक ऐसा कैच लपका, जो किसी ने नहीं सोचा था। रवि बिश्नोई की गेंद पर कुशल मल्ला ने हवाई शॉट खेला। गेंद काफी ऊंची उठ गई क्योंकि उस पर करारा प्रहार किया गया था।


लगता था कि गेंद सीमारेखा पार कर जाएगी, भारत के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक राहुल त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें गेंद पकड़कर बाउंड्री की ओर फेंकी। यहां गेंद को मुस्तैद रिंकू सिंह ने पकड़ लिया। यह सब कुछ एक या दो सेकंड में हुआ। किसी के लिए भी इतने कम समय में ऐसा कैच लपकना आसान नहीं होता।

लेकिन कुशल को कैच पर भरोसा नहीं था। चेक करने के बाद अंपायर ने उंगली उठा दी। कुशल हैरान थे, लेकिन उनकी क्षमता क्या थी? उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. उनकी पारी 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन की थी।


नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 202 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में नेपाल की टीम ने 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html