श्रीदेवी की मौत पर खुलासा, क्रेश डाइट की वजह से बाथरूम में गिरीं.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर बोनी कपूर ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि क्रेश डाइट की वजह से वह बाथरूम में गिरीं थीं, और उनका एक दांत भी टूट गया था। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के पांच साल बाद उनके पति और बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया है। 24 फरवरी, 2018 को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया जिसकी खबर सुनते ही पूरे देश में सन्नाटा पसर गया।
इतना ही नहीं उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल मनोरंजन उद्योग को बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया। बोनी कपूर ने कहा कि वह अक्सर भूखी रहती थीं; वह अच्छी दिखना चाहती थी। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह अच्छी स्थिति में रहे, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखे। उन्होंने कहा कि जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है। उन्हें ये दिक्कत नमक ना लेने से होती थी।
बोनी कपूर ने कहा कि मैंने इसके बारे में बात न करने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। अधिकारियों का कहना था कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मौत के बाद नागार्जुन उनके घर आए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments