आरक्षक के साथ लौट रहे थे थाने, बाइक स्लिप होने से पुलिस अधिकारी की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद- जिले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है और साथ आरक्षक घायल है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | दोनों पुलिसकर्मी कार्य कर बाइक से वापस थाना लौट रहे थे तभी बाइक स्लिप होने से हादसा हुआ | यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है |
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में एएसआई जमीदार चन्द्रवंसी की मौत हो गई है जबकि एक आरक्षक घायल है | दोनों पुलिसकर्मी मर्ग विवेचना कर केरीजुंगेरा गांव से वापस थाने लौट रहे थे |इसी दौरान मन्चुवा रोड़ में रायगढ़ा घाट के पास मोटरसाइकिल रोड में स्लिप हो गई | जिससे एएसआई और आरक्षक सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पुलिस की टीम में दोनों को डौंडीलोहारा हॉस्पिटल लाया | जहां डक्टरों ने एएसआई चन्द्रवंसी को मृत घोषित कर दिया | मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है| घायल आरक्षक का नाम दिलीप कुमार पिस्दा बताया जा रहा है | जिसे हादसे में मामूली चोट आई है, जिसका इलाज डक्टरों ने किया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments