रिटायर्ड SI ने किया 7 साल की बच्ची का रेप, खिलौना लेने गई थी ग्राउंड फ्लोर पर....

बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक 74 साल के पूर्व पुलिसकर्मी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है | दावा है कि आरोपी ने अपने किरायेदार की 7 साल की बच्ची से रेप किया है | बच्ची की मां के मुताबिक, उनकी बेटी ग्राउंड फ्लोर पर अपना खिलौना उठाने गई थी | जब काफी देर तक वो नहीं लौटी तो उन्हें शक हुआ | जब बच्ची लौटी तो वो रो रही थी और उसके होंठ सूजे हुए थे | मां का कहना है कि बच्ची ने उन्हें सब बताया और वो बहुत डरी हुई थी |
पीड़िता के पिता ने कहा, "जब मैं नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गया तो रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे ने मुझे धमकाया. वो भी पुलिस महकमे में काम करता है. उसने कहा कि वो कई गुंडों को जानता है. चुपचाप पैसे लेकर मकान खाली कर दो | "
इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की | पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments