रिटायर्ड पुलिस कर्मी से 8 लाख की ठगी,भतीजे का दोस्त बता कर लुटे पैसे......

लोगों को शिकार बनाने के लिए ठग के नए-नए पैंतरे इस्तेमाल हो रहे हैं | हरियाणा में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं | ऐसी एक घटना रोहतक जिले के भलंब गांव में सेना और हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड महेंद्र सिंह से आठ लाख रुपये की ठगी की है | हैरान करने वाली बात ये है कि साइबर ठगों ने पीड़ित के भतीजे का दोस्त बनकर उसे अपना शिकार बनाया |
साइबर ठगों ने उसका दोस्त बनकर महेंद्र को व्हाट्सएप कॉल की | दरअसल, महेंद्र सिंह का भतीजा कनाडा में रहता है | कहा कि वो भी कनाडा में रहता है | उसे किसी को दस लाख रुपये देने हैं. इसलिए वो (ठग) उनके खाते में पैसे भेज रहा है | इसमें से आठ लाख रुपये आप उसे भेज देना और बचे दो लाख रख लेना | इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर पैसे ट्रांसफर होने का भर्जी एसएमएस भेजा | इसके बाद एक और ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की और कहा कि आपके खाते में पैसे आ चुके हैं|
आप बताए गए शख्स को आठ लाख रुपये भेज दो | साइबर ठगों की बातो में आकर उन्होंने आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments