सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत ने किया जनसंपर्क अभियान का आगाज....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
कोरबा/विधानसभा चुनाव 2023 की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक पाटियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक-दो दिन में चुनाव की तारीख भी चुनाव आयोग द्वारा घोषित कर दी जाएगी और इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपा ने कोरबा से लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है....
वहीं कांग्रेस से विधायक एवं मंत्री जयसिंह अग्रवाल का प्रत्याशी घोषित होना तय है। आप से विशाल केलकर भी मैदान में दमदारी से उतरें हैं। क्षेत्रीय दलों में प्रत्याशी चयन का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी से सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत कोरबा की रणभूमि में उतरने के लिए तैयार हैं और लोगों से जनसंपर्क का आगाज कर चुके हैं। वैसे तो कई अन्य दल उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वे भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी से ही चुनाव लड़ने का मन बना लिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments