रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने किया नेत्रदान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भिलाई- दुर्ग बोरसी निवासी वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर राम बिहारी अग्रवाल (68 वर्ष) के निधन के पश्चात परिवार की सहमति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को ज्योति मिलेगी। राम बिहारी अग्रवाल की पत्नी मंजू अग्रवाल, पुत्र शास्वत,परिश्कृत, वधु अंकिता,जयश्री ने अपने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी। शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे व् नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए ।
नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, रितेश जैन, मंगल अग्रवाल के निवास पर उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रीया सफल करने में सहयोग किया।
नवदृष्टि फाउंडेशन के मंगल अग्रवाल ने कहा राम बिहारी मेरे मौसा थे एवं मौसी एवं पूरा परिवार शोक में था मेरे आग्रह पर मौसी ने रोते रोते नम आँखों से ही नेत्रदान हेतु सहमति दी और आने वाले समय में उन्हें अपने निर्णय से संतोष होगा कि उनके पति कि आँखों से दो लोगों को रौशनी व नया जीवन मिलेगा।
रितेश जैन ने कहा राम बिहारी अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति थे अतः अग्रवाल परिवार के इस नेत्रदान से निश्चित ही समाज में जागरूकता आएगी हमारी संस्था लगातार सभी समाज व सभी वर्ग के लोगों से नेत्रदान हेतु जागरूक करने समय समय पर प्रयास करती है जिसके परिणाम से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने राम बिहारी अग्रवाल को श्रद्धाँजलि दी एवं नेत्रदान के निर्णय हेतु अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments