google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर भाजपा और कांग्रेस ने दी अपनी अपनी प्रतिक्रिया....

Feb 4, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बलौदाबाजार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्रीय नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरे देश के लिए विगत दिवस लोकसभा चुनाव के पूर्व अंतरिम बजट पेश किए गए हैं जिनको लेकर भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं अपनी-अपनी प्रतिक्रिया मीडिया के माध्यम से साझा किये गए हैं। इस प्रतिक्रिया में पवन साहू पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बलौदाबाजार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर किये गए हैं जो समृध्दिशाली एवं जनहितकारी है। संडी बंगला भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के सम्बंध में कहा कि यह बजट आत्म निर्भर भारत के लिए वरदान है ।

विजय यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष लवन ने कहा कि देश के प्रगति में ऐतिहासिक साबित करने वाला बजट है। संजय साहू सक्रिय भाजपा नेता एवं शिवम क्लॉथ स्टोर्स लवन के संचालक ने बताया कि बजट सभी वर्गों को सम्मान देने वाला बजट है। पंकज अग्रवाल भाजपा नेता लवन ने कहा कि मोदी सरकार का बजट सर्व हितकारी है। भाजपा नेत्री संध्या राजेत्री ने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण के लिए वरदान है। विजय केसरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता बलौदाबाजार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पेश किए गए बजट सबका  साथ सबका विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । श्याम बाई साहू महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर को पंख देने वाली बजट है।

भावेश तिवारी भाजयुमो युवा नेता ने कहा युवाओं के लिए प्रेरणा दायक बजट है। हितेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने कहा कि यह बजट पूर्णतः निराशा और उम्मीद के बाहर है।विमल कुमार साहू फायर ब्रांड कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बजट लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से पेश कर जनता को गुमराह करने वाली बजट है।रितिक मिश्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष कसडोल ने कहा इस बजट में आमजन के लिए कोई खास नहीं है। सेवती कैवर्त कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद कसडोल ने कहा कि इस बजट से महिलाओं के हित को ध्यान में  नहीं रखा गया है। दीपमाला अनंत पार्षद नगर पंचायत लवन ने कहा कि बजट मायूस करने वाला है। वीरेंद्र बहादुर कुर्रे दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट ने सबको ठगा है। सुशील बंजारे जोगी कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट पूर्णतः गरीबों को मायूस करने वाला है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html