गुरु का सम्मान, गोविंद का सम्मान है – सुशील सन्नी अग्रवाल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के टिकरापारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनभागीदारी समिति एवं शाला विकास समिति के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल थे।
अग्रवाल ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
अग्रवाल ने विद्यालय की प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किए। अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की गुरु का सम्मान ही गोविंद का सम्मान है, आप लोगों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके लिए शाला विकास समिति का सादर धन्यवाद।
इस अवसर पर दयाराम मेढे, सतनाम पनाग, कमलेश नथवानी, योगेश साहू, लाला धनगर, विकास गुप्ता, भूपेंद्र साहू, संगीता तिवारी, मल्लिका प्रजापति, सागर वाकड़े, अंजना भट्टाचार्य, विष्णु गुप्ता, सुनील विभार, मनोज साहू, उमेश गुप्ता, अजय गोस्वामी, विधि नामदेव सहित शिक्षक वृंद मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments