google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

10 जोन के 70 वार्डों को कव्हर करते व्यापक स्तर पर मच्छर जनित डेंगू के प्रति बचाव अभियान........

Aug 29, 2023
2 min read


























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य ए. के. हालदार, सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर कल दिनांक 29 अगस्त से एक सप्ताह तक सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों को कव्हर करते हुए व्यापक स्तर पर मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति बचाव एवं जनजागरूकता लाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत विशेष अभियान चलाते हुए घर -घर जाकर विंडो कूलरों में भरा पानी तत्काल खाली करवाने एवं बुखार पीडितों की जानकारी प्राथमिकता से प्राप्त करने के निर्देश दिये हैँ.


सभी राजधानीवासियों को घरों में मनी प्लांट सहित पौधोँ में, टायरों में, टूटे हुए बर्तनों में घरों में एवं आसपास कहीं भी पानी का जमाव एवं ठहराव नहीं होने देने हेतु जागरूक बनाने सहित गुणवत्तायुक्त व्यापक एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फागिंग अभियान मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु व्यवस्थित तौर पर नागरिकों के मध्य चलाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों को दिये गये है. सभी 70 वार्डों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिये गये हैँ और विशेष सफाई अभियान चलाकर 29 अगस्त से एक सप्ताह में सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों को कव्हर करने निर्देशित किया गया है.


बैठक में महापौर एजाज ढेबर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एसएसजी ( महिला स्वसहायता समूह ) की महिलाएं घर-घर जाकर व्यापक सर्वे करें और जहां भी गंदे पानी का जमाव / ठहराव हो, वहां तत्काल सफाई करवाई जाए.व्यापक स्तर पर नगर पालिक निगम प्रशासन डेंगू के बचाव एवं इसके प्रति जनजागरूकता हेतु निरन्तर प्रयासरत रहेगा.


नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 70 वार्डों में व्यापक स्तर पर डेंगू से बचाव हेतु कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाये. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग सहित सीएमएचओ / सिविल सर्जन के साथ मिलकर सभी वार्डों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाए जाएं.


बैठक में सीवर एवं सेप्टिक टैंक की जोखिम भरी सफाई की रोकथाम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विषय विशेषज्ञ द्वारा सीवर एवं सेप्टिक टैंक की जोखिम भरी सफाई की रोकथाम करने उक्त कार्य मशीनों के माध्यम से मैकेनिकल तौर पर करवाने पर विशेष बल दिया गया.


बैठक में आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिजारियों को निर्देशित किया कि आरडीए और हाउसिंग बोर्ड की सभी कॉलोनियों, कौशल्या विहार ( कमल विहार), शहर के आउटर की सभी कॉलोनियों एवं बस्तियों में मच्छर जनित रोग डेंगू से बचाव एवं के जागरूकता लाने विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त कर सुचारु बनाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता एवं जागरूकता बनाये रहकर कार्य करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करें.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html