google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेणु जोगी नहीं लड़ेंगी इस बार चुनाव....

Sep 14, 2023
1 min read































































अजीत जोगी परिवार की सियासी कर्मभूमि कोटा विधानसभा क्षेत्र के रण में इस बार शायद मौजूदा विधायक डॉ. रेणु जोगी नहीं उतरेंगी। क्या जोगी के स्थान पर पूर्व विधायक अमित जोगी कोटा से चुनाव समर में उतर सकते हैं। ऐसे अनेक सवालात हैं जो सियासी आकाश में तैर रहे हैं और इनके जवाब मौजूदा परिस्थिति में अनुत्तरित हैं….! खरसिया, सीतापुर, कोंटा और कोटा छत्तीसगढ़ की उन चुनिंदा विधानसभा सीटों में शुमार हैं जहां आज तक भाजपा जीत से महरूम रही है।


इन सीटों में कोटा एक ऐसी सीट है जो कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कोटा में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का विजय ध्वज लहराया। कोटा सीट इन दिनों सुर्खियों में है, इसका सबब है- डॉ. रेणु जोगी की अस्वस्थता। जोगी की तबीयत नासाज रहने और अमित जोगी के पुत्र की सेहत खराब होने से वजह से इन चर्चाओं को बल मिल रहा है कि इस बार कोटा विधानसभा सीट से जोगी परिवार दूरी बना सकता है, लेकिन यथार्थ में कुछ अलग ही सियासी खिचड़ी पकने के भी संकेत मिल रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html