कार चलाते समय ये 5 नियम जरूर याद रखें, उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल....

यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलानी है तो यातायात नियम जरूरी हैंम | यह नियम सभी के लिए है, जिन्हें फॉलो किया जाना चाहिए. यातायात नियमों को फॉलो कराने के लिए यातायात पुलिस सड़कों पर मौजूद रहती है. अब जगह-जगह पर कैमरा भी लगा दिए गए हैं, जिनके जरिए यातायात पुलिस सड़कों को और वाहनों को मॉनिटरिंग करती है. इससे चालान भी काटे जा रहे हैं. यह व्यवस्था सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने में काफी अहम योगदान रखती है | चलिए, आपको 5 जरुरी यातायात नियम बताते हैं, जिनका आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए |
1. सीट बेल्ट पहनें
ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट लगाने को अपनी आदत में बैठा लीजिए. जी हां, बिना सीट बेल्ट पहने बिल्कुल भी ड्राइविंग ना करें. सीट बेल्ट आपके लिए बहुत काम का फीचर है. यह किसी दुर्घटना की स्थिति में आपको लगने वाली चोट की गंभीरता को कम करती है. कार में जितने भी लोग बैठें, सभी को सीट बेल्ट पहननी चाहिए |
2. ओवर स्पीडिंग ना करें
कई हादसे सिर्फ इस वजह से होते हैं क्योंकि कार ज्यादा स्पीड पर होती है और किसी इमरजेंसी की स्थिति में ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं कर पाता. इस स्थिति से बचने के लिए हमेशा स्पीड लिमिट में ही कार चलाएं. ओवरस्पीडिंग ना करें. हर सड़क की स्पीड लिमिट होती है, उसी के भीतर रहते हुए कार चलाएं |
3. सही दिशा में चलें
गलत दिशा में कार चलाना काफी भारी पड़ सकता है. इससे एक्सीडेंट बढ़ते हैं क्योंकि आप तो गलत दिशा में अपनी कार लेकर चल देंगे लेकिन दूसरी ओर से आने वाले लोग उससे कंफ्यूज होते हैं, जिससे एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है |
4. ड्रिंक एंड ड्राइव ना करें
ड्रिंक एंड ड्राइव बहुत खतरनाक है. शराब या किसी अन्य चीज के नशे में होने पर ड्राइविंग बिल्कुल ना करें क्योंकि नशे में आप कार को सही से कंट्रोल कर पानी की अपनी क्षमता को खो देते हैं, जो एक्सीडेंट का कारण बन सकता है |
5. जुवेनाइल ड्राइविंग से बचें
जुवेनाइल ड्राइविंग भी काफी गंभीर विषय है. अपने नाबालिक बच्चों को ड्राइविंग के लिए कार बिल्कुल ना दें | यह उनकी और अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है | इससे भी बचना चाहिए |
अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो यातायात पुलिस आप पर कार्रवाई कर सकती है, जिसमें जुर्माना लगाने से लेकर जेल भेजे जाने तक के प्रावधान शामिल हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments