google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी के गांव वडनगर में मिले 2800 साल पुरानी बस्ती के अवशेष...जाने पूरा सच...

Jan 17, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर में 2800 साल पुरानी एक बस्ती के अवशेष मिले हैं. IIT खड़गपुर, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI), फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और डेक्कन कॉलेज के शोधकर्ताओं को 800 ईसा पूर्व पुरानी मानव बस्ती के सबूत मिले हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि 800 ईसा पूर्व पुरानी इस मानव बस्ती में 7 सांस्कृतिक चरणों की उपस्थिति का पता चला है. IIT खड़गपुर में प्रोफेसर डॉ. अनिंद्य सरकार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वडनगर खुदाई का काम साल 2016 से चल रहा है और टीम ने 20 मीटर की गहराई तक खुदाई की है.  

ये स्टडी एल्सवियर की पत्रिका 'क्वाटरनेरी साइंस रिव्यूज' में ‘प्रारंभिक ऐतिहासिक से मध्ययुगीन काल तक जलवायु, मानव बस्ती और प्रवास: पश्चिमी भारत, वडनगर में नए पुरातात्विक खनन से मिले सबूत’ विषय से प्रकाशित हुआ है. 


खुदाई में क्या-क्या पता चला? 

ASI अधिकारी अभिजीत अंबेकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "इसकी कई गहरी खाइयों में खुदाई से 7 सांस्कृतिक चरणों की उपस्थिति का पता चला है. जिनमें मौर्य, इंडो-ग्रीक, इंडो-सीथियन और शक-क्षत्रप, हिंदू-सोलंकी, सल्तनत-मुगल से लेकर गायकवाड़-ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और आज का शहर जारी है. हमारी खुदाई के दौरान सबसे पुराने बौद्ध मठों में से एक की खोज भी की गई है." 

अभिजीत अंबेकर ने कहा, "खुदाई में मिट्टी के बर्तन, तांबा, सोना, चांदी और लोहे की वस्तुएं, जटिल डिजाइन वाली चूड़ियां मिली हैं. हमें वडनगर में इंडो-ग्रीक शासन के दौरान यूनानी राजा अपोलोडेटस के सिक्कों के सांचे भी मिले हैं." उन्होंने ये भी दावा किया कि खोजे गए अवशेष वडनगर को भारत में अबतक खोदे गए एक ही किले के भीतर सबसे पुराना जीवित शहर बनाते हैं. 

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html