चीनी आयात को राहत: बिना ड्यूटी रॉ शुगर मंगाने की बढ़ाई गई समयसीमा, जानिए नई तारीख.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
घरेलू बाजार में चीनी उद्योग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने रॉ शुगर यानी कच्ची चीनी के बिना किसी आयात शुल्क के मंगाए जाने की छूट को आगे बढ़ा दिया है। अब कारोबारी इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले यह डेडलाइन अक्टूबर के आखिर तक तय की गई थी।
विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, यह छूट 10 लाख मीट्रिक टन के तय कोटे के दायरे में ही लागू रहेगी। साफ है कि सरकार ने कुल मात्रा या कोटे के आंकड़ों में कोई फेरबदल नहीं किया है, केवल समयसीमा को बढ़ाया गया है ताकि व्यापारी अपने अटके हुए सौदों को तय नियमों के तहत पूरा कर सकें। इस प्रक्रिया में पहले से तय सभी नियम और शर्तें पूरी तरह लागू रहेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments