घरेलू गैस के दाम मे मिली राहत,100 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर...

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए राहत की खबर है. अगस्त की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती देखने को मिली है. यहां कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं|
अगस्त के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है. हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर और अन्य चीजों के दामों में बदलाव देखा जाता है. जुलाई में कीमत बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार है, जब दाम में कटौती की गई है. कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1680 रुपये का भुगतान करना होगा. इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर क कीमत 1,680 रुपये थी.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो इस पर किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है|
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का दाम पहले की तरह 1,108.50 रुपये है. मध्य प्रदेश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,690 रुपये है. 5 किलो वाले डॉमेस्टिक सिलेंडर का दाम 407 रुपये है. वहीं 47.5 किलो वाले 4,221.50 रुपये है. इससे पहले फरवरी में घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली थी, तब से दाम स्थिर हैं|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments