अच्छे बर्ताव पर हुआ रिहा और फिर कर डाला मासूम का रेप.........

जिस बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए न्यायालय ने सजा मुकर्रर की और आरोपी ने सेंट्रल जेल में 10 साल की सज़ा काटी, वही आरोपी सज़ा पूपूरी करने के बाद जब जेल से बाहर आया तो उसने एक बार फिर दूसरी मासूम से दरिंदगी की, 5 वर्षीय पीड़िता दलित समाज से आती है, इस घटना से विंध्य की औद्योगिक नगरी सतना एक मर्तबा फिर स्तब्ध है |
घटना मध्य प्रदेश के सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके की है. बुधवार की शाम पांच बजे जगतदेव तालाब के पास भिक्षावृत्ति कर अपना पेट पालने वाले एक परिवार की बेटी (5 वर्ष) जब कहीं दिखाई नहीं दी, तो बच्ची की दादी ने उसको ढूंढना शुरू कर दिया. क्योंकि बच्ची के माता-पिता कटनी गए थे, कुछ ही दूर में बेटी लहूलुहान हालात में मिली |
शाम करीब साढ़े 5 बजे राकेश वर्मा उर्फ रक्कू निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी, घूमते हुए जगतदेव तालाब पहुंचा और बच्ची को देखकर दुलारने लगा, कुछ देर बाद टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठाकर चल दिया, यह देखकर दादी ने रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी भागकर ऑटो में बैठ गया और कृष्णनगर की तरफ चला गया.बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसका पीछा करने लगे, तो वहीं कंट्रोल में भी शिकायत दर्ज करा दी |
नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी वर्ष 2012 में पहले भी कोलगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है, अदालत से उसे 10 वर्ष की सज़ा मिली थी. मगर जेल में अच्छे चाल-चलन के आधार पर तीन साल की सजा माफ हो गई और 18 महीने पहले वह जेल से बाहर आ गया था. आरोपी ने छूटने के डेढ़ साल बाद एक बार फिर घिनौना जुर्म दोहरा दिया, सनसनीखेज वारदात सामने आने के तीन घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments