google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

“एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 छत्तीसगढ़” का विमोचन कल....

Jan 3, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य योजना आयोग की समीक्षा तथा राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) संबंधित तैयार की गई रिपोर्ट “एसडीजी डिस्ट्रिक्ट , 2022 छत्तीसगढ़” का विमोचन दिनांक 04 जनवरी 2024 को योजना भवन, नवा रायपुर में आयोजित है।


मुख्यमंत्री साय द्वारा राज्य योजना आयोग की प्रमुख उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा तथा “एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़ का विमोचन किया जाएगा। इस बैठक में मंत्री, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।


उल्लेखनीय है कि सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के जिला स्तर तक स्थानीयकरण (Localization) एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये “छ.ग. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के आधार पर वर्ष 2021-22 के आकड़ों के आधार पर “एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 छत्तीसगढ़” तैयार की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2020-21 के आकड़ों के आधार पर “एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021” भी दिनांक 20 फरवरी 2023 जारी की जा चुकी है। रिपोर्ट में जिलो को उनके द्वारा अर्जित किये “स्कोर” व रैंकिंग प्रदाय की जाती है। रिपोर्ट में यह जिज्ञासा का विषय होगा कि विगत वर्ष की तुलना में जिलो की स्कोरिंग व रैंकिंग में किस प्रकार परिवर्तन हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html