google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कार्यक्रम का निर्धारण, मतगणना व इसके पश्चात होने वाले कार्यों को लेकर....

Nov 11, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान 3 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना दिवस व इसके पश्चात विभिन्न कार्यों को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों व आरओ को जिम्मेदारियां दी गई है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि मतगणना परिणाम, मूल प्रतियां, प्रपत्र 20, 21, सी एवं 21ई तैयार कर संधारण कर व जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करने का कार्य सांख्यिकी प्रकोष्ठ व आरओ द्वारा किया जायेगा। इसी दिन भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को मतगणना पश्चात 24 घंटे के अंदर सूचना भिजवाना, मतगणना के पश्चात ईवीएम स्ट्रॉंग रूम को सील करने का कार्य आरओ द्वारा किया जायेगा। 3 दिसम्बर को ही मतगणना पश्चात ईवीएम रिकॉर्ड के सील्ड बक्से को आरओ के माध्यम से कोष कार्यालय में डबल लॉक में रखवाने का कार्य आरओ व कोषाधिकारी द्वारा किया जायेगा।


मतगणना के पश्चात इंडेक्स कार्ड निर्वाचन विभाग जयपुर के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को आरओ, सांख्यिकी व जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रेषित की जायेगी। निर्वाचन अभिकर्ताओं, उम्मीदवारों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्टॉफ, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के कार्मिकों को 6 दिसम्बर 2023 को निर्वाचन व्यय ब्यौरा प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 2 जनवरी 2024 तक चुनाव व्यय की जांच का कार्य होगा तथा इसी दिन तक ईईएमएस सॉफ्टवेयर पर खर्च की सूचना दर्ज की जायेगी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा, पूरक व्यय लेखा की समस्त रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को 2 जनवरी 2024 तक प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ द्वारा भिजवाई जायेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html