छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं को लेकर LDM हर गांव पंचायतों तक दे रही दस्तक...

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- आज मुंगेली विधानसभा एलडीएम (समन्वयक)पूनम पाण्डेय द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के ग्राम पंचायतों कोना, कोसमा एवं लोहड़िया के वरिष्ठ कांग्रेस जनों समाज प्रमुखों से घर घर जाकर भेट मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को LDM के माध्यम से पहुंचने का काम किया जा रहा है.. ताकि जमीनी स्तर से जुड़े कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं आम नागरिकों तक इस योजनाओं का लाभ मिल सके.. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत मुंगेली विधानसभा के पंचायत और गांव का दौरा कर अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग को मजबूती प्रदान करने का काम किया जा रहा है...साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जमीनी स्तर तक ले जाने का काम भी LDM द्वारा किया जा रहा है।
आज ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू एवं ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित एवं कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी ,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेस के पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं वरिष्ठ कांग्रेस जन पंचायतों के वरिष्ठ नागरिक गण आज कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments