सज रहा लाल किला 77 वां स्वतंत्रता दिवस मानाने के लिए, क्या क्या रहेंगी तैयारियां पढ़ें खबर......

सम्पूर्ण भारत इस वर्ष अपना 77वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस महापर्व को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही है। 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाने राजधानी दिल्ली में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। लाल किले पर सशस्त्र बलों की आज फुल ड्रेस रिहर्सल चल रहा है। लाल किला और राजघाट के साथ राजधानी के चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस की नजर है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में जमीन से आसमान तक अभूतपूर्व सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकी हमला होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने अपनी तरफ से पूरी राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर दो माह पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।
फ्लाइंग आब्जेक्ट पर प्रतिबंध
लाल किला और आसपास के क्षेत्र में एक हजार से अधिक आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं साथ ही लगभग पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। लाल किले के आसपास किसी भी तरह के फ्लाइंग आब्जेक्ट को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल के लिए कई बैठकें भी हो चुकी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं है। ऐसे में लोग भी काफी संख्या में आएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से लाल किले पर पहली बार इजरायली साफ्टवेयर से युक्त आटोमेटिक फेस रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरस) समेत आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं।
जमीन पर नहीं बैठेंगे छात्र
पहले स्वतंत्रता दिवस पर छात्र जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री का भाषण सुनते थे। इस बार वे कुर्सियों पर बैठेंगे। वो भी किसी कोने में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जहां से भाषण देंगे, ठीक उसके सामने।
यहां हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बार लाल किले पर करीब 20 हजार दर्शक आएंगे।
कई रास्ते रहेंगे बंद
फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, नेता सुभाष मार्ग, लोथियन मार्ग, एस. पी. मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक मार्ग, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड मार्ग और इसके लिंक मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड रविवार को सुबह चार बजे से 11 बजे तक आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments